मेरठ, नवम्बर 22 -- जिले में अवैध संचालित हो रहीं एम्बुलेंस पर लगाम लगाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग अधिकारियों ने कार्ययोजना को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया। विभाग के आकड़ों के अनुसार जिले में मात्र तीन सौ से ज्यादा एम्बुलेंस पंजीकृत है, जबकि जिले में हजारों एम्बुलेंस का संचालन अवैध तरीके से हो रहा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में मुंहमांगा शुल्क वसूलते हैं। शिकायतों के आधार पर अनाधिकृत निजी एम्बुलेंस संचालन के विरुद्ध एक सप्ताह का विशेष प्रवर्तन अभियान चलाए जाने के निर्देश मंडलायुक्त ने मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने बताया कि जिले में ऐसी एंबुलेंस जिनका संचालन अनाधिकृत रूप से किया जा रहा है, इनके विरूद्ध कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...