महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरदीडाली चौराहा पर अवैध तरीके से संचालित मदरसा को सील कर दिया गया है। मदरसा कई वर्ष से संचालित था। दो वर्ष पूर्व जांच के बाद उसे बंद करने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद कुछ दिनों तक मदरसा का संचालन बंद था। बाद में फिर से संचालन शुरू कर दिया गया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। जांच के बाद उसे सील कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...