कन्नौज, फरवरी 13 -- कन्नौज। जिले में अवैध ईंधन बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ठठिया थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध बायोडीजल पंप को सील कर दिया। देर रात मिली सूचना पर औसेर-रसूलाबाद मार्ग स्थित रघुवीर सिंह फिलिंग स्टेशन पर संयुक्त छापेमारी की गई।इस दौरान संचालक किसी तरह का वैध लाईसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसपर टीम ने पंप को सील कर दिया। कार्रवाई में उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, ठठिया थानाध्यक्ष देवेश पाल तथा पूर्ति निरीक्षक अंकित अग्रवाल शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पंप पर एक डिस्पेंसिंग यूनिट पाई गई, जिसमें पेट्रोल और डीजल के लिए दो नोजल लगे थे। जब संचालन से संबंधित लाइसेंस, अनुमति पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे गए तो संचालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.