जहानाबाद, मार्च 19 -- कुर्था, एकसंवाददाता। कुर्था थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात पिकअप वैन में अवैध तरीके से ले जाए जा रहे 19 पशुओं को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर रोड़ से कुर्था थाना के कमरिया गांव की ओर एक पिकअप वैन पर 19 गोवंशीय पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कुर्था थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार तिवारी थाना के सशस्त्र बलों के साथ गश्ती पर निकले थे। पुलिस गाड़ी जैसे ही कमरिया गांव के पास पहुंची, गौ तस्कर पुलिस की गाड़ी देखते पीकअप वाहन छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जब पीकअप वाहन की पड़ताल की तो उसमें मवेशियों के पैरों को बेरहमी से बांधकर गाड़ी में रखा गया था। अंधेरा होने के कारण तस्कर वाहन छोड़ भागने में सफल रहे। जिसके बाद मौके पर मौजूद पदाधिकारी द्वारा वरीय अधिकारियों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.