गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांव कासन और खोह में अवैध तरीके से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्रेंसी (एमटीपी) किट बेचने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर तीन कैमिस्ट दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिला को डिकॉय के रूप में आठ मई रात में भेजकर ट्रैप किया था। तीनों दुकानदारों के खिलाफ आईएमटी मानेसर थाने में मामला दर्ज करवाकर एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया था। छापेमारी के बाद जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी अमनदीप चौहना ने बताया कि तीनों दुकानों को सील कर दिया। तीनों के मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब में पूछा गया है कि उनके द्वारा पंजीकृत सेंटर नहीं होने के बावजूद अवैध तरीके से एमटीपी किट को क्यों बेचा जा रहा था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.