श्रावस्ती, मार्च 30 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, फिंगर स्कैनर समेत कई उपकरण बरामद कर जब्त कर लिए। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। हरदत्त नगर गिरंट थाने के थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को शुक्रवार को मुखबिस से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जो बहराइच जिले से आकर हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के कमला मोड़ गांव हरबंशपुर में बिना लाइसेंस अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाता है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने रेकी शुरू की। शनिवार को व्यक्ति उपकरण लेकर आधार कार्ड बनाने कमला मोड़ पहुंचा था। इस दौरान थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान रकीबुद्दीन पुत्र इकराम अली निवासी ग्राम नकही थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.