अररिया, मार्च 10 -- जोगबनी, हि प्र जोगबनी नगर परिषद का लाइफ लाइन कहे जाने वाले मुख्य नाका पर अवैध तरीके वाहनों का जमावड़ा होने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन हुआ है। शहरवासियों की शिकायत है कि भीड़ भाड़ वाली वाली इस जगह पर जहां-तहां टेंपो, टोटो, ठेला, रिक्शा अवैध तरीके लगाए जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। आलम यह है कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते जाम शुरू हो जाती है। लोगों व वाहन चालकों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस जगह से स्टेशन के लिए सड़क जाती है। ट्रेन पकड़ने रेलवे जाने और निकलने वाले वाहन भी हमेशा फंसे रहते हैं। खासकर दिल्ली से पहुंचने वाली सीमांचल एक्सप्रेस , कलकत्ता से पहुंचने वाली चितपुर एक्सप्रेस के समय तो इस नाका पर अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। कई लोगों ने बताया जाम के कारण कई लोगों को ट्रेन भी ...