शामली, नवम्बर 23 -- बाबरी पुलिस द्वारा रूटीन चैकिन्ग अभियान वहलाया हुआ हैं। जिसके दौरान रात्रि में किये जा रहे चैकिंग के दौरान बाबरी पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। शनिवार क़ी रात्रि में बाबरी पुलिस द्वारा बुट राडा लोई नहर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया हुआ था इसी दौरान भाजु क़ी तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया पुलिस द्वारा यूबक को रोक कर युवक से पूछताछ क़ी गई पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नितिन मलिक पुत्र सुरेन्द्र मलिक निवासी गांव कुरमाली बताया, पुलिस द्वारा युवक क़ी तलाशी लेने के दौरान युवक के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस. 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेकर थाना बाबरी लाकर उचित कार्यवाही क़ी गई तथा रविवार को आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया।

हिंदी ...