रुडकी, फरवरी 9 -- रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान नहर पटरी सोनाली पुल तिराहे के पास से संदिग्ध आबिद पुत्र यामीन निवासी गांव रासना थाना रोहटा जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध 315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने कहा कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...