सुल्तानपुर, फरवरी 9 -- चांदा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पूनी भीम पट्टी गांव के अंडरपास के पास से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया जबकि वहीं तीसरा युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार किये गये युवको की तलाशी के बाद उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। वही पूछताछ में चोरी की बाइक भी निकली। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहित गौतम पुत्र रमई गौतम निवासी कोथरा खुर्द थाना चांदा जनपद सुलतानपुर व बुद्ध रतन पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम रामपुर कुर्मियान थाना लंभुआ सुल्तानपुर के रूप में हुई । मोहित गौतम के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वही बाइक भी चोरी की निकली। जबकि भागने से सफल अभियुक्त की पहचान नीरज सरोज पुत्र प्रेमचंद सरोज निवासी ग्राम फुटेला थाना चांदा जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई। गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.