कन्नौज, नवम्बर 22 -- छिबरामऊ। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष भागमल व उप निरीक्षक अश्वनी कुमार ने पुलिस टीम के सहयोग से थाना क्षेत्र के अल्हनापुर गांव निवासी गिर्राज दुबे पुत्र रामसेवक दुबे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध देसी तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...