औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली औरैया पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने अवैध शस्त्र बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित रमाकान्त पुत्र नीलेश चिकवा निवासी मोहल्ला नरायनपुर, थाना कोतवाली औरैया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे पानी की टंकी के पास पकड़ा। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रमाकान्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित पहले से ही कई आपराधिक मामलों में नामजद है। उसके खिलाफ अजीतमल, कोतवाली, बिधूना और झांसी जिलों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और विभिन्न धाराओं में चोरी, धोखाधड़ी और मारपीट के मामले शामिल हैं। गिरफ...