कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध ढिबरा उत्खनन कर चोरी छिपे अवैध तरीके से व्यापार के उद्देश्य से परिवहन करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को डोमचांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिन्टु मेहता, पिता- किशोर मेहता, ग्राम शिवसागर, डोमचांच का रहने वाला है। पुलिस ने 13 जनवरी 2022 को पांच टन ढिबरा लोड शक्तिमान जब्त किया था। इसको लेकर डोमचांच थाना में 14 जनवरी 2022 को मामला दर्ज किया गया था। मामले में पिन्टु मेहता फरार चल रहा था। छापेमारी टीम में डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश के साथ ससस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.