वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान के तहत पाल गली सुंदरपुर में कार्रवाई की। संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र एवं पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान पशुपालकों से Rs.35000 रुपये जुर्माना लिया गया। पशुपालकों को अवैध डेयरी का संचालन तत्काल बन्द करने की चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि शहरी सीमा में कहीं भी अवैध डेयरी संचालन की अनुमति नहीं है। अवैध डेयरियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम ने आमलोगों से अपील है कि कहीं भी अवैध डेयरी संचालित मिले या गंदगी फैलाने की शिकायत हो तो नगर निगम के टोल फ्री नम्बर 1533 पर सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.