अलीगढ़, फरवरी 16 -- -पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने त्रिवेणी विहार कालोनी में की कार्रवाई अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता अवैध डेयरियों के खिलाफ रविवार को पशु चिकित्सा कल्याण विभाग ने त्रिवेणी विहार कालोनी में कार्रवाई की। दो अपंजीकृत बड़ी डेयरियों पर जुर्माना लगाते हुए 25 हजार रुपये वसूल किए। डेयरी का गोबर नाली में बहाया जा रहा था। पशु भी सड़क पर विचरण कर रहे थे। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग व प्रवर्तन दल ने त्रिवेणी विहार कालोनी में सुबह पहुंचकर डेयरियों को देखा। डेयरियां नगर निगम में पंजीकृत नहीं थीं। नालियां गोबर से अटी पड़ी थीं। इनके चालान काटे गए। पशु कल्याण अधिकारी डा. राजेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। दोबारा नालियों में गोबर बहाया जाता मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस...