गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने यमुना एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को गुरुग्राम और झज्जर जिले के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में गुरुग्राम की बादशाहपुर लेग (एक, दो और तीन) और झज्जर की ड्रेन संख्या-8 और मुंगेशपुर ड्रेन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए तैयार किए गए रोडमैप की बारीकी से समीक्षा की गई। सदस्य सचिव ने स्पष्ट किया कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बैठक के दौरान सदस्य सचिव ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि गुरुग्राम के निगम क्षेत्रों में कुछ टैंकर माफिया अवैध रूप से सीवर वेस्ट को खुले स्थानों और नालों में डंप कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.