गाजीपुर, मार्च 30 -- दिलदारनगर। उसियां गांव निवासी आरोपी सद्दाम खान के यहां चोरी के पांच अवैध ट्रांसफार्मर व अन्य सामान बरामद होने पर विद्युत विभाग ने थाना दिलदारनगर में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे शनिवार को उसियां पास खगनी नहर पुलिया के समीप पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर फटने के मामले में उसियां निवासी अभियुक्त सद्दाम खान के घर पर छापेमारी के दौरान पांच अवैध ट्रांसफार्मर व राड, तार केबल के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ था। इस पर दिलदारनगर विद्युत उप केंद्र के अवर अवर अभियंता द्वारा लिखित तहरीर दी गयी थी। जिसके आधार पर आरोपी सद्दाम खान को गिरफ्तार करते हुए कानूनी कार्रवाई पूरा करते हुए जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.