हाथरस, जनवरी 7 -- सादाबाद। करबन नदी के निकट स्थित कुशवाहा मार्केट के दुकानदारों ने मंगलवार को थानाध्यक्ष सादाबाद को शिकायती पत्र देकर व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में दुकानों के सामने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर दुकानों के आगे रास्ते में अवैध टैक्सी स्टैंड बना लिया है और खोखे लगाकर कब्जा कर लिया गया है। इससे उनकी दुकानदारी भी ठप हो गई है। दुकानदार मुनेश, दीनू, मनोज, आकाश, धीरज, खजान सिंह, राहुल, जीतू आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि वह कुशवाहा मार्केट में स्थित दुकानों से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन दुकानों के सामने अवैध रूप से टैक्सी खड़ी होने और खोखे लगने से ग्राहक आने से कतराते हैं। आरोप है कि यहां बैठे लोग ...