कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, कन्नौज। नगर के एक रेस्टोरेंट में हुई यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक मैं जिलाधिकारी से मांग की गई कि जिले में अवैध चल रहे बायोडीजल पंपों की जांच की जाए। यदि वह अवैध है तो तत्काल बंद कराए जाएं। पेट्रोलियम व्यवसाय को भी जीएसटी में लाने की मांग सहित डीजल पेट्रोल पर डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग की गई। अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे पर कई जगह पेट्रोल पंपों के सामने एनएचएआई ने अनावश्यक रूप से 3 फीट ऊंची साइड बॉल बनाकर पेट्रोल पंपों पर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया है। इससे उनके व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है। अत: इन साइड बॉल को हटवाने की मांग की गई। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए सागर अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, शुभम गुप्ता को छिबरामऊ तहसील प्रभारी, दीपू सिंह गौतम को तिर्वा तहसील प्रभारी एवं राजीव बाजपेई को कन...