कोटद्वार, दिसम्बर 12 -- पौड़ी जनपद की कोटद्वार पुलिस ने अवैध चरस के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के क्रम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी के नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआइयू टीम द्वारा क्षेत्र में गुरूवार को क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम को मालन पुल के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से कुल 495.09 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इस पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई, जहां...