हाथरस, जनवरी 30 -- कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने बुधवार रात को चेकिंग के दौरान हतीसा पुल के निकट से चंबल से भरें तीन डंफर पकड़ लिए। तीनों चालकों के पास वाहनों व चंबल से संबंध में कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां तीनों डंफर पुलिस ने चंबल सहित सीज कर दिए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश अधीनस्थों को दे रखे हैं। बुधवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस हतीसा पुल के निकट संदिग्ध वाहनों को लेकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को तीन डंफर चंबल से भरे हुए आते दिखाई दिए। पुलिस ने वाहनों को रोककर जब कागजात आदि चैक किए। तो तीनों डंफरों के चालकों पर वाहनों से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिले। इसके साथ ही चालक चंबल के संबंध में कोई कागजात नह...