बेगुसराय, जनवरी 16 -- बलिया, एक संवाददाता। गुरुवार को डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के बलिया व डंडारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बलिया थाना क्षेत्र से एक देसी कट्टा, एक कारतूस व एक खोखा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जबकि, डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव में रसोई गैस की कालाबाजारी को लेकर की गयी छापेमारी में भी एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डीएसपी ने बताया कि डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव में छापेमारी कर घरेलू गैस के 17 भड़ा हुआ सिलेंडर एवं 11 खाली सिलेंडर को जब्त किया गया। इस कार्य को अवैध ढंग से कर रहे कटहरी निवासी एतवारी साह के पुत्र रामलूटन साह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हरदिया गांव के जयप्रकाश सिंह के पुत्र राजदेव सिंह के घर से 10 भड़ा हुआ एवं दो खाली सिलेंडर जब्त किया गया। पुलिस को ...