नैनीताल, जनवरी 10 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक अवैध गाइड ने पर्यटकों की कार ले जाकर मालरोड पर क्षतिग्रस्त कर दी और फरार हो गया। दिल्ली निवासी फिरोज और उनके साथी शनिवार सुबह कार से नैनीताल पहुंचे थे। मल्लीताल मोहन को चौराहे पर एक होटल के बाहर खड़े कुछ युवकों ने उनसे कमरा लेने के बारे में पूछा। इस पर फिरोज और उनका एक साथी कार सड़क किनारे खड़ी कर होटल देखने चले गए। इस दौरान होटल से निकले एक युवक ने खुद को गाइड बताते हुए कार को पार्किंग में लगाने की बात कही और कार लेकर निकल गया। टायर फटने के बाद वह कार सड़क पर खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने होटल कर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया और आरोपी गाइड की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पर्यटक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.