बगहा, फरवरी 25 -- बगहा,। बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गन्ना क्रशरों का संचालन कर रहे क्रशरों संचालकों पर कार्रवाई होगी। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एक पदाधिकारी राम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में संचालित करीब चार दर्जन से अधिक क्रशरों पर छापेमारी की। ईख पदाधिकारी एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने प्रखंड बगहा दो अंतर्गत वाल्मीकिनगर, लक्ष्मीपुर, भेडीहारी, चंपापुर गनौली में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर करीब चार दर्जन अवैध गन्ना क्रशरों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने क्रशरो पर से करीब एक क्विंटल काला गुड़ को भी जप्त किया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे ईख पदाधिकारी श्रीराम सिंह ने बताया कि गन्ना क्रशरो संचालकों द्वारा तैयार किये जा रहे काला गुड सेहत के लिए का...