पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरा टिप्पर वाहन सीज किया है। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सल्मोड़ा बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन में अवैध खनन साग्रमी मिली। पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम धारा 4/21 के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...