लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पलिया भीरा रोड पर अतरिया के पास खेत में खनन कर रहे कुछ लोगों को सुरेन्द्र पाल सिंह अतरिया ने रोकने का प्रयास किया था। आरोप लगाया गया था कि शुक्रवार की रात खनन में शामिल लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। सुरेन्द्र पाल सिंह का आरोप था कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पगड़ी उछाल दी थी। घटना के बाद आक्रोश लोग कमल चौराहे पर आ पहुंचे और जाम लगा दिया था। मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया था। शनिवार को पीड़ित सुरेंद्र के साथ एक दर्जन लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.