रुडकी, फरवरी 6 -- घोसीपुरा में अवैध खनन की शिकायत लेकर अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे एक ग्रामीण पर अवैध खनन करने वालों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीण को पिटता देख खनन विभाग की टीम मौके से अपनी जान बचाकर भाग खड़ी हुई। मारपीट की सूचना पर मौक पर पहुंचे घायल के चचेरे भाई के साथ भी मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों ग्रामीण को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने से उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...