फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग ने 18 घंटे तक अपना कार्रवाई का अभियान चलाया। कई टीमों को विभिन्न मार्गों पर दौड़ाया। लगातार कार्रवाई के बाद कई वाहनों को चेक कर कमियों पर कार्रवाई की गई। डंपरों में मिट्टी भरकर ऊंचे दामों में अवैध खनन करके बेचने वालों में हड़कंप मच गया। कुल 2.08 लाख का जुर्माना भी वसूला। जिले में अवैध खनन करने वाले रात को सक्रिय हो जाते हैं। कई वाहन दिन में चोरी छिपे ट्रैक्टरों और डंपरों से अवैध खनन की मिट्टी को लेकर दौड़ते रहते हैं। खैरगढ, शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज, फिरोजाबाद, टूंडला, बसई मोहम्मदपुर, लाइनपार, हिरनगांव क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला खनन अधिकारी मफत लाल ने शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे से लेकर...