लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- अवैध मिट्टी खनन पर नकेल कसते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर एक रैपर सहित तीन ट्रैक्टर व दो ट्रालियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों और रैपर को कब्जे में ले लिया है। मितौली ग्राम पंचायत के मजरा धनीपुर में सोमवार दोपहर बाद अवैध खनन होने की सूचना मिलते ही एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार व एसएचओ महेश पाठक मौके पर जा पहुंचे। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचते ही खनन में संलिप्त लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगे बताते हैं। बताते हैं कि इस पर एसडीएम भी पीछे दौड़ने लगे। इससे अवैध खनन में संयुक्त लोग ट्रैक्टर ट्रालियां व रैपर मौके पर ही छोड़कर भाग निकलें। पुलिस ने मौके से ही एक रैपर व तीन ट्रैक्टर व दो ट्रा...