रामपुर, जनवरी 10 -- अवैध खनन के खिलाफ शुक्रवार को डीएम ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मिट्टी के अवैध खनन में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित खनन कंपनी पर 3.63 करोड़ रुपये का जुर्माने का नोटिस भी जारी किया है। देर शाम इस मामले में स्वार कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। तहसील स्वार के ग्राम भगवंत नगर में मैसर्स गाबर कंपनी द्वारा साधारण मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लिया और तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। जांच समिति के स्थलीय निरीक्षण और अभिलेख विश्लेषण के अनुसार कुल 3,32,640 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध खनन मिला, जिसकी औसत गहराई 2.5 मीटर पाई गई। उ.प्र. उप-खनिज परिहार नियमावली, 2021 के नियम 58 के तहत, कुल 3,63,63,200 का नोटिस मैसर्स गाबर रुद्रपुर हाईवे ...