नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। प्रशासन ने जनवरी में 50 से वाहनों को जब्त कर इनसे करीब 23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। ये वाहन यमुना और हिंडन में अवैध खनन करने में लगे थे। जिले में कई स्थानों पर अवैध खनन होता है। इनमें जारचा, सेक्टर इकोटेक, सेक्टर-142, रबुपुरा, दादरी, सेक्टर-126 आदि शामिल है। जिला प्रशासन ने अवैध पर सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम वित्त की मॉनिटरिंग में यह अभियान चल रहा है। अभियान में 43 डंपर अवैध खनन करते पकड़े गए। कई पोकलेन मशीन और अन्य को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा वाहन को जब्त किया गया। वहीं, 15 लाख का जुर्माना डंपरों से अवैध खनन करने वालों से वसूला गया और आठ लाख का जुर्माना पोकलेन मशीन का इस्तेमाल करने वालों से वसूला गया। एडीएम वित्त अतुल कुमार का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.