उन्नाव, नवम्बर 22 -- अचलगंज। ग्राम प्रधान की शिकायत पर ग्राम समाज की भूमि से अवैध मिट्टी खनन में लगी पोकलैंड व चार डंपर को खनन अधिकारी ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। एक्सप्रेस-वे में मिट्टी आपूर्ति के नाम पर बाजारों में जमकर मिट्टी की बिक्री की जा रही है। थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव से गुजरे गंगा एक्सप्रेस वे के लिए शुक्रवार रात ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी खनन की सूचना ग्राम प्रधान वरुणा देवी के बेटे निशांत कुशवाहा ने एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी को दी। इस पर खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर तीन खाली तथा एक मिट्टी भरा डंपर, एक पोकलैंड मशीन को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि खनन अधिकारी की सूचना पर वाहन पकड़ कर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...