बरेली, अप्रैल 6 -- नवाबगंज। शुक्रवार की रात अवैध खनन कर रही एक मशीन और खनन की मिट्टी ले जाने के काम में लगे चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को तहसीलदार ने पकड़ लिया जबकि खनन करा रहा माफिया मौके से फरार हो गया। पकड़ी गई मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर उनकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। शुक्रवार की रात एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को सूचना मिली कि ठिरिया सैदपुर गांव के पास मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह व खनन अधिकारी को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर तहसीलदार ने छापेमारी की तो खनन माफिया मौके से फरार हो गया। तहसीलदार ने एक मशीन और चार टैक्टर ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.