बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता डीएम के निर्देश पर प्रशासन व खनिज विभाग की टीम ने मरौली खदान खनन पट्टा की जांच की। मौके पर पट्टाधारक ने 25,886 घन मीटर मौरंग खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर से निकालकर बेच ली। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने पट्टाधारक पर 2.32 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नोटिस भेजकर उससे जवाब मांगा गया है। केन नदी में मरौली खादर 23 हेक्टेयर क्षेत्रफल का खनन पट्टा कानपुर नगर के किदवई नगर निवासी संजीव कुमार गुप्ता के नाम आवंटित है। यहां पर लगातार अवैध खनन की शिकायतें आ रही थीं। जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देश पर खनिज अधिकारी राज रंजन व राजस्व तथा पुलिस की टीम ने शनिवार को खनन पट्टा क्षेत्र की जांच की। जांच में मौके पर पाया गया कि पट्टाधाक ने स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर 25,886 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन व परिवहन कराया ह...