आरा, मार्च 20 -- आरा/सहार, एक संवाददाता। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी में अरवल के एक बालू घाट संचालक पर ईसी क्षेत्र से बाहर आकर बालू का अवैध खनन करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने दो पोकलेन को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था। जांच के दौरान ईसी क्षेत्र से बाहर रास्ता बनाने का मामला सामने आने पर जब्त दोनों पोकलेनों पर अवैध खनन करने का जुर्माना किया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि घाट संचालक की ओर से निर्धारित खनन क्षेत्र से बाहर आकर सहार इलाके में गांव के समीप बालू का खनन अवैध तरीके के से किया जा रहा था। तब पोकलेन मशीनों को चालक सहित ग्रामीणों ने घेर लिया और खनन करने से रोक दिया। गांव के समीप जहां लोग नहाते हैं, वहां बालू का खनन होने पर खतरा बना रहता है, वहीं पानी का जलस्तर भी नीचे जाता है। खनन विभाग सूचना मिलने पर सहार पहुंच मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.