हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। अवैध खनन करते हुए पकड़े गए एक लोडर पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। चर्चा है कि वाहन पकड़ने पर एक नेता के करीबी ने जिम्मेदारों को धमकाते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि अधिकारी धमकाने की बात से इन्कार कर रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र में एक ट्रक दिनदहाड़े अवैध खनन कर जा रहा था। ओवरलोडिंग भी हो रही थी। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा वाहन को रोक कर जिला खनन अधिकारी को वाहन सीज करने के निर्देश दिए गए। वाहन को जिला खनन अधिकारी शिवदयाल समेत अन्य अधिकारियों ने रोका। चर्चा है कि वाहन रोके जाने पर सत्ता पक्ष के एक असरदार नेता के करीबी ने जिम्मेदारों को फोन पर धमकाया। दबाव बनाने की कोशिश की। मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारी को दिए जाने के बाद उनकी एक नहीं चली। इसके बाद ओवरलोड वाहन का 99 हजार रुपये का चालान काटा गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.