कानपुर, फरवरी 2 -- सरसौल। नर्वल के पाल्हेपुर में अवैध खनन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नर्वल के पाल्हेपुर में माफिया ने 6600 घन मीटर अवैध खनन किया था। जांच में चारागाह व किसान के नाम दर्ज जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन मिला था। बारादरी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह व पाल्हेपुर के लेखपाल वीरेंद्र उत्तम ने अज्ञात माफिया के खिलाफ तहरीर दी थी। नर्वल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया बारादरी व पाल्हेपुर में हुए अवैध खनन के मामलों में मुकदमा लिख लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...