जहानाबाद, मई 3 -- कलेर, निज संवाददाता परासी थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन के मामले में जब्त किए गए दो ट्रैक्टर उनके असली मालिक को सौंप दिया गया। सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। थाना अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि बहादुरपुर गांव के उदय यादव ने अपने कागजात पेश किए। जांच में ट्रैक्टर उन्हीं के नाम पर पंजीकृत पाया गया। इसके बाद उन्हें ट्रैक्टर सौंप दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब परासी पुलिस ने अवैध बालू खनन की शिकायत पर छापेमारी की थी। उस दौरान दो ट्रैक्टरों को बालू सहित जब्त किया गया था। प्रारंभिक जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई थी। ट्रैक्टर थाने लाए गए थे। मालिक उदय यादव ने दावा किया कि उनके ट्रैक्टरों का उपयोग अवैध काम में नहीं हुआ। उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज पुलिस को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.