भदोही, दिसम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। कई दिनों के बाद एक बार फिर खनन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाई। शहर के इंद्रामिल चौराहे से शुक्रवार की रात अवैध खनन में चार वाहनों को पकड़ कर सीज किया गया। उधर, संबंधित में अफरा-तफरी का आलम रहा। बता दें कि इन दिनों शहर के आसपास के गांवों में अवैध मिट्टी का खनन जोरों पर है। वरुणा एवं मोरवा नदी के किनारे धौरहरा पुलिस चौकी, नईबाजार, कारपेट सिटी इलाकों में पूरे डंफर एवं ट्रैक्टर मिट्टी लादकर दौड़ लगा रहे हैं। कई लोगों ने शिकायतें की थीं। मामला डीएम दरबार पहुंचने के बाद खनन विभाग के अफसरों को फटकार पड़ी। जिसके बाद शुक्रवार की रात को शहर के इंद्रामिल चौराहे पर करीब दो बजे रात अवैध खनन/परिवहन की चेकिंग किया गया। इस दौरान चार ट्रकों को अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग करते हुए पकड़ा गया। एक वाहन चालक ने चालान किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.