हल्द्वानी, मार्च 8 -- लालकुआं। मुखबिर की सूचना पर डौली रेंज के अंतर्गत शांतिपुरी के नया प्लॉट राजस्व पट्टा से लगते हुए गौला नदी आरक्षित वन क्षेत्र में एक बिना नंबर की जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। वन क्षेत्र अधिकारी नवीन पवार ने बताया कि सभी को जब्त किया गया है। वन दरोगा राजकुमार, ललित पालीवाल, वन आरक्षी रिहान अली, रोशन बहादुर, प्रकाश सिंह पंकज, सोनू कार्की एवं शाहिद आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.