पटना, जनवरी 6 -- पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा के पास सोमवार की देर रात खनन विभाग और पुलिस दल ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जांच के दौरान जलपुरा सोन नदी बालूघाट संख्या-08 के पास से छह ट्रैक्टर और एक लोडर जब्त किए गए। वाहनों का उपयोग अवैध खनन और परिवहन में किया जा रहा था। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत सभी वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही वाहन मालिकों के खिलाफ पालीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जब्त किए गए सभी सात वाहनों पर बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निवारण, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली के तहत 23.81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिसंबर में पटना जिले के अंतर्गत अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई में अब तक 84 वाहनों को जब्त कर 2.72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.