रुद्रपुर, जनवरी 6 -- गूलरभोज। अवैध खनन पर लाई जा रही चार ट्रैक्टर ट्रॉली मीनिंग टीम को देखकर दौड़ गई। एक ट्रॉली वाहन सीज कर जुर्माना ठोका। मंगलवार को अवैध खनन से भरी ट्रॉलियों की सूचना पर माइनिंग टीम ने गूलरभोज के राम मंदिर के समीप तैनात थी। माफिया को टीम की सूचना मिलते ही माफिया ने चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां भरतपुर गांव के अंदर डाल दी। आनन-फानन में गांव के मुख्य सड़क पर अवैध खनन की सामग्री को सड़क पर ही पलट दिया। तीन वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। एक वाहन चालक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इतने में माइनिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जुर्माना काटकर वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर गदरपुर की महतोष चौकी में खड़ा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.