रुडकी, फरवरी 4 -- कलियर, संवाददाता। महमूदपुर नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन से क्षेत्र के ग्रामीणों ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पिरान कलियर के महमूदपुर निवासी जिल्लु नम्बरदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर बताया कि महमूदपुर नदी में दिन-रात अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। रात के समय डंपर लगाकर नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। कई बार मना करने के बावजूद खनन माफिया बाज नही आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पत्र में बताया कि अवैध खनन के चलते नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर आसपास के गांवों में भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है। साथ ही खेतों की उपजाऊ भूमि के कटाव का खतरा भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.