हरिद्वार, जनवरी 9 -- टांडा मेहतौली और नेहंदपुर क्षेत्र में कथित रूप से जारी अवैध खनन को लेकर मातृसदन ने कड़ा आक्रोश जताया है। मातृसदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद ने ऑनलाइन माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए इसे नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि तथाकथित पिसीकल्चर के नाम पर मिलीभगत से अवैध खनन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से जिला प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद न तो प्रभावी कार्रवाई हो रही है और न ही अफसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन को कई बार शिकायतें, ठोस साक्ष्य सहित वीडियो सौंपे जा चुके हैं। स्वामी शिवानंद ने चेताया कि मातृसदन की ओर से जिम्मेदार अफसरों को कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च न्यायाल...