किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज। डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार एवं जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम द्वारा बेलवा ओद्राघाट पूल एवं टेंगरमारी पुल दोनों के बीच के क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी एवं बालू खनन के खिलाफ छापेमारी की गई। कार्रवाई शुक्रवार को की गई।छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर रही कई नावें पकड़ी गईं। अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही नावों को जब्त कर लिया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अवैध खनन का कार्य कई महीनों से धड़ल्ले से चल रहा है , कई खनन माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन को जेसीबी लगाकर हजारों ट्रॉली मिट्टी को काटकर बेच दिया गया लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी, नदी के किनारे हुए मिट्टी कटाई से भविष्य में नदी का रुख बदलने का खतरा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.