पीलीभीत, जनवरी 1 -- पूरनपुर। खेत से मिटटी का खनन करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई जिससे खनन बंद हो गया। जानकारी लगने पर राजस्व टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान अवैध खनन करने की बात सामने आई। थाना सेहराम क्षेत्र के गांव नजीरगंज में मंगलवार रात एक व्यक्ति जेसीबी मशीन से अवैध खनन करा रहा था। इस दौरान दूसरा व्यक्ति वहां पहुंच गया। उसने खेत की मिटटी पहले खरीदने की बात कहते हुए जेसीबी से मिटटी निकालने का विरोध किया। इस दौरान दोनों में विवाद होने लगा। एक पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने खनन बंद करा दिया। मामला एसडीएम अजीत प्रताप सिंह तक पहुंचा। उन्होंने जांच के लिए टीम को निर्देशित किया। कानूनगो और लेखपाल मौके पर खनन की जांच करने पहुंची। इस दौरान खेत से लगभग 12 सौ घन मीटर खनन किया जाना पाया गया। खनन से संबधि...