उन्नाव, जनवरी 28 -- अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित बाबा ढाबा पर अवैध मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों के बीच वाद-विवाद और मारपीट के बाद फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। मंगलवार देर शाम मामले की जांच करने सीओ सिटी दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने ढाबा संचालक धीरेन्द्र और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की और ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान अचलगंज इंस्पेक्टर बृजेश शुक्ल भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र बंथर के चारों ओर लगी ग्रीन बेल्ट से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। चोरी-छिपे किए जा रहे खनन को लेकर दो गुट आए दिन आमने-सामने होते रहते हैं। 25 जनवरी की देर रात भी हाइवे स्थित बाबा ढाबा पर दोनों गुटों के बीच वाद-विवाद और मारपीट के दौरान फायरिंग हुई थी। सीओ सिटी दीपक सिंह...