सिमडेगा, मार्च 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह एवं एसपी सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। मौके पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीएमओ महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मार्च माह में अवैध खनन के 11 मामले पर कार्रवाई की है। बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के तहत कुल सात मामले पर कार्रवाई करते हुए 45000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली की गई है। जबकि पत्थर चिप्स की अवैध खनन व परिवहन के तहत कुल 04 पर कार्रवाई करते हुए 180540 की राशि वसूली की गई है। डीसी ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार संघन रूप से छापामारी अभियान चलने का निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने लाइसेंसधारी का खनन पट्टा क्षेत्र की जांच करने का भी निर्देश दिये। बैठक में एसी ज्ञानेन्द्र सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.