भागलपुर, फरवरी 12 -- अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई खनन अधिनियम के तहत की गई है। जेल भेजे गए आरोपितों में मिट्टू यादव, खुशबू यादव एवं फंटूस यादव शामिल हैं। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इन तीनों को गंगा नदी के किनारे अवैध रूप से मिट्टी मिश्रित बालू का खनन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पहले ही दो पोकलेन मशीन और दो हाईवा जब्त किए जा चुके हैं, जबकि एक चालक मौके से फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...