महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज अंतर्गत अभ्यारण्य वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गश्ती के दौरान रोहिन नदी के किनारे स्थित पकड़ी सदर द्वितीय बीट में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने वाहन को मौके पर ही जब्त कर सीज कर दिया। वनक्षेत्राधिकारी पकड़ी रेंज सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि विभाग को लंबे समय से अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध खनन और खनन सामग्री के गैरकानूनी परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...